फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एई के घर पड़ी डकैती में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पीडब्ल्यूडी के एई कैलाश चंद गुप्ता के घर दिनदहाड़े पड़ी डकैती में पुलिस के हाथ खाली हैं। 41 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों को पकड़ना तो दूर, उनके करीब तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस दावा जरूर कर रही है कि जल्द ही डकैती की वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर कृष्णापुरी के 83 नंबर मकान में घुसे पांच बदमाशों ने नौकर और किराएदार दंपती को बंधक बनाकर 15 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए थे। दिनदहाड़े डकैती से कृष्णापुरी समेत शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस की चार टीमें खुलासे में लगाई गई हैं, पर 41 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे। सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस की चार टीमें बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी हैं। जल्द ही कामयाबी मिलेगी।
175 मोबाइल सर्विलांस पर लिए, सीसीटीवी फुटेज खंगाले
मथुरा। डकैती के खुलासे मेें जुटी पुलिस टीमों ने करीब 175 मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लिया है, वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में पुलिस के हाथ कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं लग सका है। बावजूद पुलिस अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्रभारी निरीक्षक हंसराज सिंह भदौरिया का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में चेहरे साफ नहीं आए। दूसरे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

हॉस्पिटल-नर्सिंग होम में तलाशा गया घायल बदमाश
मथुरा। शहर और आसपास के नर्सिंग होम और हॉस्पिटल को भी खंगाला गया है। पांच बदमाशों में एक के पैर में गोली लगी थी। पुलिस उसकी तलाश में गई, पर कुछ भी हाथ नहीं लगा। पुलिस की माने तो चार लंबी कद काठी के थे, पर जिसके पैर में गोली लगी वह नाटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें