फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजली के खंभों से तार चोरी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक पैर में लगी गोली;  पांच गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2026 11:00 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस को देख बदमाशों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर सीधा फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। 
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील में पुलिस, एंटी थेफ्ट टीम तथा एंटी रिवॉर्डिंग टीम की संयुक्त कार्रवाई में सरकारी खंभों से बिजली के तार चोरी करने वाले एक शातिर अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से मुख्य आरोपी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, घेराबंदी कर पुलिस ने गिरोह के चार अन्य साथियों को भी दबोच लिया। पकड़े गए सभी आरोपी आगरा जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि तार चोरों का गिरोह क्षेत्र में चोरी की नीयत से घूम रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी अंजीश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमन उज्ज्वल, उपनिरीक्षक मदन सिंह व उपनिरीक्षक रजत गर्ग पुलिस टीम के साथ गांव अहमदपुर रोड से कोलाहार जाने वाले कच्चे रास्ते के मोड़ पर नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुट गए। 

 

इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की लोडर गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने जब संदिग्ध गाड़ी को रोकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर सीधा फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। 

 

घायल बदमाश की पहचान आकाश निवासी बल्देव नगर, थाना ताजगंज आगरा के रूप में हुई। वहीं, भागने की कोशिश कर रहे उसके चार अन्य साथियों राकेश निवासी अछनेरा, शानू निवासी इरादतनगर, मुराद निवासी सदर बाजार और प्रवीण उर्फ ललुआ निवासी कुरावली आगरा को पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 2 तमंचे, 2 खोखा व 3 जिंदा कारतूस, तार काटने वाला कटर, 2 रस्से, रबड़ के ग्लव्स, भारी मात्रा में  बिजली के तार का बंडल और बिना नंबर प्लेट की लोडर गाड़ी बरामद की है।
 
विज्ञापन

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। घायल आकाश के खिलाफ नौहझील थाना और हाथरस के चंदपा थाने में विद्युत अधिनियम व जानलेवा हमले के गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी प्रवीण उर्फ ललुआ पर अछनेरा, एत्मादपुर, चंदपा और एंटी पावर थेफ्ट पुलिस स्टेशन आगरा में चोरी और बिजली अधिनियम के आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य अभियुक्तों के भी आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए अग्रिम कार्रवाई की गई है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें