फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला आरोपी सिपाही भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शराब के नशे में धुत होकर अपनी सात वर्ष की बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले सिपाही को थाना हाईवे पुलिस ने जेल भेज दिया है। कांस्टेबल के पद पर तैनात पत्नी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

हाईवे थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले पुलिस कांस्टेबल ने शुक्रवार को सात वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। जिसकी जानकारी कांस्टेबल पत्नी को हो गई। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इस पर कार्रवाई करते हुए सिपाही को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को जेल भेज दिया। सिपाही ने पूछताछ में बताया कि वह उस समय शराब के नशे में धुत था। हाईवे निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें