फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप टेन अपराधियों की समीक्षा करेंगे एडीजी

विज्ञापन
मथुरा। नोडल अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अजय आनंद, एसएसपी ऑफिस से बाहर आते हुए। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। थाने से लेकर जनपद तक के टॉप टेन वांटेड पर पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा एडीजी अजय आनंद करेंगे। शासन ने उन्हें जनपद में साप्ताहिक बंदी तथा कोरोना की गाइड लाइन अनुपालन करने संबंधी कार्यों का जनपद का नोडल अधिकारी बनाया है। जिसकी जानकारी उन्होंने प्रेस वार्ता कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वह थाना, सर्किल तथा जनपद के टॉप टेन वांटेड की समीक्षा करेंगे। दो दिन तक यहीं रहकर जानेंगे कि वह अपराधी सलाखों के पीछे हैं या नहीं। यदि उनके द्वारा गिरोह बनाकर काम किया जा रहा है तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई।
एडीजी ने बताया कि टॉप टेन कभी खत्म नहीं होंगे। जिन टॉप टेन को जेल भेज चुके हैं उनके स्थान पर और जो अपराधी होंगे उनके नाम दर्ज होंगे। वह महिला संबंधी अपराधों की विवेचना भी करेंगे। बताया कि वह साप्ताहिक बंदी को पूरी तरह सफल बनाने के लिए प्रयास करेंगे। ताकि शनिवार रविवार घरों में रहकर प्रतिष्ठान बंद करने से कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ा जा सके।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, एसपी देहात श्रीश चंद्र आदि मौजूद थे। इससे पूर्व एडीजी ने सभी सीओ स्तर के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कोविड-19 संबंधी गाइड लाइन के अनुपालन तथा हॉटस्पॉट में कड़ाई बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें