फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारे को दस साल बाद जेल भेज पाई पुलिस

Fri, 24 Apr 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/कोसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा सेंट्रल जेल से एक महीने की पैरोल पर बाहर आए हत्या के दोषी को पुलिस ने दस साल बाद जेल वापस भेज पाई। युवक अड़तीस साल पुराने हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। पैरोल पर छूटने के बाद वह पुलिस को चकमा देता रहा। गुरुवार को पुलिस ने उसे होडल से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थाना कोसीकलां क्षेत्र का गांव हुलवाना निवासी रूपचंद्र पर 1977 में गांव के युवक की हत्या का आरोप था। कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके बाद रूपचंद्र का आगरा की सेंट्रल जेल में भेज दिया गया। 2005 में जेल सेे उसे एक महीने की पैरोल मिली।

रूपचंद्र जेल से बाहर आने के बाद वापस नहीं गया और पुलिस को चकमा देता रहा। मामले में जेल प्रशासन की ओर से कई बाद आईजी और मथुरा पुलिस से जवाब तलब किया गया लेकिन पुलिस उसे ढूंढने में नाकाम रही। दस साल बाद गुरुवार को रूपचंद्र मथुरा स्वाट टीम के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


सीओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वाट टीम और कोसी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रूपचंद्र को होडल से गिरफ्तार कर लिया। शाम को करीब 4:30 बजे उसे मथुरा कोर्ट में पेश कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें