फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ये है यूपी पुलिस का दूसरा चेहरा, कांवड़ियों की सेवा में जुटे पुलिसकर्मी; फल-बिस्कुट और पानी बांटा

Mon, 10 Aug 2026 12:25 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मलपुरा में कांवड़ियों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के साथ सेवा का फर्ज भी निभाया और फल, बिस्कुट व पानी बांटकर शिवभक्तों का जलपान कराया। ग्वालियर हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रोहता नहर से गांव बाद तक बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
कांवड़ियों की सेवा में जुटे पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा में तैनात थाना मलपुरा के आरक्षी मोहित मलिक और कपिल कुमार ने ड्यूटी के साथ आस्था का फर्ज भी निभाया।
विज्ञापन




दोनों पुलिसकर्मियों ने कांवड़ यात्रियों को फल,बिस्कुट और पानी वितरित कर जलपान कराया। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मलपुरा पुलिस ने रोहता नहर से गांव बाद तक हाईवे पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।रविवार रात से सोमवार सुबह तक हाईवे पर कांवड़ यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षी मोहित मलिक ने बताया कि पुलिस सेवा में आने से पहले वह भी गांव से कांवड़ लेने जाते थे,कांवड़ यात्रियों के प्रति मन में श्रद्धा होने के कारण ड्यूटी के साथ उनकी सेवा करने का विचार आया।एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि ग्वालियर हाईवे पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं,चौकी प्रभारी ककुआ अनुज कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को पुलिस फोर्स के साथ कावड़ियों की सुरक्षा के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें