दर्ज कराया था मुकदमा
एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि 4 दिसंबर 2024 को सिद्धार्थ नगर ठेरूआ निवासी बाबू चौधरी पर बाइक सवारों ने फायरिंग की थी। इसमें वह बाल-बाल बच गए। बाबू चौधरी ने थाना क्षेत्र के ही सिद्धार्थ नगर निवासी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू, किनारई निवासी अरुण उर्फ अन्ना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने दोनों हमलावरों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। बुधवार रात दोनों हमलावरों के क्षेत्र में होने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल और स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने टीम के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे अंडरपास से गांव नगला फार्म जाने वाले रास्ते पर घेर लिया।