फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने वालों के करीब पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। पुलिस लड़कियों और महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वालों के करीब पहुंच गई है। सीओ सदर के निर्देशन में लगीं तीन टीमों ने साइबर सेल की मदद से आरोपी युवकों की लोकेशन का पता लग लिया है। इसके आधार पर पुलिस की टीमें देहरादून, चंडीगढ़ में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

नगर के कई क्षेत्रों की लड़कियों एवं महिलाओं के साथ ही श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आने वाली श्रद्धालु महिलाओं को बातों के जाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाने वाला आरोपी और सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले उसके साथियों की तलाश में पुलिस सरगर्मी से कर रही है। सीओ सदर के निर्देश पर तीन टीमें साइबर सेल की मदद से उनकी तलाश कर रही हैं। इस मामले में आरोपी केशी घाट निवासी प्रिंस ठाकुर के साथ इस मामले में अश्लील वीडियो वायरल करने वालों की भी तलाश की जा रही है। इस बीच पुलिस लगातार आरोपी युवक सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड कर चुनौती दी। बुधवार रात को करीब दो बजे दो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की और सुबह होते ही डिलीट कर दी थीं।
सीओ सदर पीपी सिंह ने बताया कि पुलिस लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें वायरल करने वाले तीन लोगों की पहचान की है। उनके सोशल मीडिया एकाउंट के साथ ही बैंक अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही उनके ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें पकड़ने के प्रयास में लगे हैं। जल्द ही आरेपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें