फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चेकिंग में पकड़े 13 लाख रुपये से अधिक

Tue, 10 Jan 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पुलिस चेकिंग
विज्ञापन
पुलिस ने चेकिंग के दौरान कारोबारियों से 13,41,000 का कैश जब्त किया है। केडी डेंटल कालेज के प्रोफेसर से 6.40 लाख रुपये पकड़े गए हैं। जबकि हाईवे पर एक  किसान से 1.01 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। वहीं एक सेल्समैन से पांच लाख रुपया पकड़ा गया है। एक लाख रुपया फैक्ट्री मालिक से मिला है। पुलिस का कहना है कि कोई दस्तावेज न दिखा पाने के कारण जब्ती की गई है।
विज्ञापन


सोमवार की रात को करीब ग्यारह बजे लक्ष्मीनगर चौराहे पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से 5 लाख रुपये का कैश पकड़ा। सिविल लाइंस निवासी देवेंद्र के पास ये रकम थी। देवेंद्र ने खुद को शराब की दुकानों का सेल्समैन बताया था। उनका कहना था कि दुकानों से कैश लेकर आ रहे हैं। मगर उनके पास इस पैसे का कोई रिकार्ड नहीं था। जिस पर रकम को जब्त कर लिया गया। 

वहीं फरह में आगरा-मथुरा बार्डर पर एक लाख रुपये का कैश पकड़ा। ये पैसा आगरा निवासी अंशुल सिंघल का है। अंशुल की फरह में आयरन की फैक्ट्री है। वो फैक्ट्री के लिए कैश लेकर आ रहे थे। लेकिन उनके पास भी कोई रिकार्ड नहीं था। वहीं मंडी चौराहे के पास से केडी डेंटल कालेज के प्रोफेसर आगरा निवासी सिद्धार्थ चंद्रा की कार से 6.40 लाख रुपये जब्त किए हैं। 
विज्ञापन

वहीं हाईवे पुलिस ने राधा वेली के पास से राल निवासी किसान यशपाल से 1,01,000 रुपया पकड़ा है। आचार संहिता का कड़ाई के साथ पालन कराने को हो रही चेकिंग से हड़कंप मचा हुआ है।

वृंदावन में व्यापारी से पकड़े एक लाख
 कार्यकारी मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा ने मंगलवार को मथुरा मार्ग सौ फुटा पर मथुरा निवासी व्यापारी मुकेश अग्रवाल से एक लाख सात हजार रुपये की नगदी पकड़ी। उनको पुलिस कोतवाली ले गई। पकड़ी गई रकम के संबंध में वो देर शाम तक कोई कागजात नहीं दे सके थे। वाहन चेकिंग के समय पुलिस ने कई चार पहिया वाहनों पर लगे राजनीतिक दलों के झंडे, बैनर, पोस्टर आदि भी उतरवाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें