फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: चोरी के माल से खरीदा मकान, कार और बाइक...पुलिस ने पकड़ा; 12 लाख की नकदी और जेवरात बरामद

Wed, 23 Jul 2025 09:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

चोरी करने वाला युवक पहले बंद पड़े मकानों की रेकी करता। इसके बाद मौका देखकर चोरी करता था। कोतवाली और जैंत में चोरी से बरामद नकदी, ज्वेलरी और सामान को बेचने के बाद उसने 25 लाख रुपये का मकान बनवाया। 
विज्ञापन
चोर के बारे में जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में कोतवाली पुलिस और रिवार्ड टीम ने कोतवाली क्षेत्र में हुई तीन और जैंत क्षेत्र में हुई एक चोरी का बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12.33 लाख की नकदी और 10 लाख रुपये की ज्वेलरी समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि सीओ सिटी भूषण वर्मा को मंगलवार की रात सूचना मिली कि क्षेत्र में रेकी कर चोरी करने वाला धौली प्याऊ फाटक स्थित रेलवे ग्राउंड के पास वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। इस पर कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर व रिवार्ड टीम प्रभारी सावेज चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई।

कड़ी पूछताछ में उसने अपना नाम मूल भरतपुर के थाना चिकसाना स्थित गांव पीपला एवं हाल निवासी हाईवे थाना क्षेत्र की गोल कुआं कॉलोनी निवासी राजवीर बताया। साथ ही उसने कोतवाली क्षेत्र में 3 तथा जैंत थाना क्षेत्र में एक चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने चोर को कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

चोरी के बाद 25 लाख का मकान, पुरानी कार और बाइक खरीदी
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का चोर है। वह पहले बंद पड़े मकानों की रेकी करता है। इसके बाद मौका देखकर चोरी करता है। कोतवाली और जैंत में चोरी से बरामद नकदी, ज्वेलरी और सामान को बेचने के बाद उसने 25 लाख रुपये का मकान बनवाया। 

इसके साथ ही एक पुरानी कार और बाइक भी खरीदी। पुलिस चोरी के सामान को बेचकर बनाए गए मकान, कार और बाइक को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी शातिर किस्म का चोर है। उसके खिलाफ कोतवाली, जैंत, हाईवे और सदर बाजार में छह मुकदमे विभिन्न धाराओं के दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें-UP: 'कयामत आएगी तो जन्नत नसीब..', धर्मांतरण गैंग का घिनाैना सच, निकाह करने के बाद युवक इसलिए नहीं बनाते संबंध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें