फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की पत्नी का कत्ल: चप्पल मारने के बदले में ली जान, बेरहमी से पीटा...फिर घोंटा गला; इस हाल में मिली लाश

Mon, 20 Jan 2025 01:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के धौरेरा के जंगल में जिस महिला की लाश मिली, उसकी हत्या पति के दोस्त ने की थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के धौरेरा के जंगल में महिला की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार पति के दोस्त ने चप्पल मारने से आहत होकर महिला की उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी और महिला का मोबाइल ले गया था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फोन बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर धौरेरा के जंगल में रेल लाइन किनारे पेड़ के नीचे थाना जैंत के गांव भदावल निवासी रचना (25) पत्नी रवि का शव मिला था। जिसके गले पर मिले चोट के निशान के साथ मोबाइल फोन एवं पैसे गायब मिले थे। रविवार को महिला की हत्या का खुलासा करते हुए एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि महिला के पति रवि का दोस्त कन्नौज के थाना ताज महमूदपुर निवासी दीपक पुत्र उमेश चंद्र महिला को बातों में फंसाकर धौरेरा के जंगल में ले गया, जहां उसकी दुपट्टा से गला घाेंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद महिला का मोबाइल फोन भी ले गया। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को पहले दिन चूड़ी बेचने आई महिला रचना की पति के दोस्त दीपक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस बीच महिला ने दीपक को चप्पल मार दी। इसी बात से नाराज दीपक ने महिला की हत्या कर दी। एसपी सिटी ने बताया कि हत्यारोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें