टैंटीगांव (मथुरा)। दहेज में कार न मिलने पर महिला का उत्पीड़न करने तथा शराब पीकर अप्राकृतिक कृत्य करने के मामले में वांछित चल रहे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 24 नवंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसकी शादी 28 जनवरी 2016 को अवधेश चौहान निवासी बांकनेर थाना खैर अलीगढ़ के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति अवधेश, ससुर प्रेमपाल सिंह, सास शकुंतला देवी, ननद आरती, लक्ष्मी देवी पत्नी मुकेश सिंह निवासी जेवर, गौतमबुद्ध नगर ने शादी में कार की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पति ने अप्राकृतिक कृत्य किया। उसका पति वृंदावन घुमाने के बहाने लेकर आया और उसके गांव के निकट छोड़ कर भाग गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी का कहना है कि नामजद अवधेश चौहान निवासी बांकनेर थाना खैर अलीगढ़ को मीरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।