फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवायत को उठा ले गई पुलिस

Wed, 20 Apr 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
कानून व्यवस्था में सुधार की तैयारी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वृंदावन कोतवाली पुलिस पर श्रीकृष्ण बल्देव जी महाराज ट्रस्ट के सेवायत और सचिव आचार्य श्याम द्विवेदी को कोतवाली ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप है।
विज्ञापन


पीड़ित आचार्य का कहना है कि उन पर आश्रम से कब्जा छोड़ने का दबाव बनाकर यह भी लिखवा लिया कि वह सात दिन में आश्रम खाली कर देंगे। घटना से सहमे आचार्य ने मुख्यमंत्री से लेकर आलाधिकारियों तक को अपने साथ हुए घटनाक्रम से अवगत करा दिया है। 

श्रीकृष्ण बलराम मंदिर के सेवायत और श्रीकृष्ण बल्देव जी महाराज ट्रस्ट राजपुर बांगर के सचिव आचार्य श्याम द्विवेदी ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी को भेजे शिकायती पत्र में पूरी घटना जिक्र करते हुए वृंदावन कोतवाली के पुलिसकर्मियों के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है फिर भी पुलिस उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रच रही है। आचार्य के मुताबिक कुछ लोग उन्हें जबरन कोतवाली वृंदावन लेकर आए और उन्हें यहां धमकाया गया। आश्रम, मंदिर, गोशाला छोड़ने की धमकी दी गई। 
विज्ञापन


पत्नी की हो चुकी है हत्या
आचार्य श्याम ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा है कि 23 जुलाई 2006 को उनकी पत्नी की हत्या हो चुकी है। अभियुक्त जेल में हैं और अब लोग उनकी हत्या करना चाहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें