फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का प्रयागराज में डेरा

Sun, 27 Aug 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बिहारीजी कॉरिडोर के मसले को सुलझाने के लिए जनपद के चार आलाधिकारियों ने प्रयागराज में डेरा जमा दिया है। जिलाधिकारी, एसएसपी, नगर आयुक्त, विप्रा उपाध्यक्ष शामिल हैं। सभी अधिकारी रविवार को अटार्नी जनरल के साथ याची अधिवक्ताओं की बैठक में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

पिछले एक साल से इलाहाबाद हाईकोर्ट में कृष्णापुरी निवासी अनंत शर्मा की जनहित याचिका पर बिहारीजी कॉरिडोर को लेकर सुनवाई हो रही है। इसमें मंदिर प्रबंधन की स्वतंत्र व्यवस्था और कॉरिडोर की मांग की गई है। मंदिर के गोस्वामी भी इस मामले में शामिल हो गए हैं।
22 जुलाई को हुई पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाकर्ताओं को अटार्नी जनरल के साथ इस समस्या का समाधान खोजने का निर्देश दिया था। इसी प्रक्रिया में प्रशासनिक पक्ष रखने के लिए जिलाधिकारी पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश पांडेय, विप्रा उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप और नगर आयुक्त अनुनय प्रयागराज पहुंच गए हैं। वे बैठक से पहले प्रशासनिक पक्ष भी रखेंगे।
विज्ञापन



जन्माष्टमी पर दो श्रद्धालुओं की मौत के बाद आया कॉरिडोर का प्रस्ताव
कृष्णापुरी निवासी अनंत शर्मा ने एक साल पहले वृंदावन में बढ़ती भीड़ और अनियंत्रित स्थिति को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बिहारी जी मंदिर में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस पर शासन ने पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित की। इस कमेटी ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें