फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: औरंगाबाद सब स्टेशन से तीन घंटे तक बंद रही आधे शहर की बिजली

Sun, 27 Aug 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों के मद्देनजर विद्युत निगम सुधार कार्य में लगा हुआ है। इसके तहत शनिवार को औरंगाबाद स्थित 132 केवी सब स्टेशन के 33 केवी मैन बस में कार्य के कारण आधे शहर की विद्युत आपूर्ति तीन घंटे तक बंद रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

औरंगाबाद स्थित 132 केवी सब स्टेशन के 33 केवी मैन बस (जहां से फीडरों को बिजली आपूर्ति की जाती है) का कार्य सुबह आठ बजे से शुरू किया गया। विभागीय अधिकारियों ने सुबह आठ से 10 बजे तक विद्युत आपर्ति बंद होने की जानकारी उपभोक्ताओं को दी थी, लेकिन तय समय से पहले ही बिजली चली गई और निर्धारित समय पर नहीं आई। 33 केवी मैन बस में कार्य के कारण फरह, साइड बी, 10 एमवीए (औरंगाबाद ग्रामीण), जिला अस्पताल, जिला न्यायालय, जय गुरुदेव, जल निगम फीडर के जड़े उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी।
एसडीओ ट्रांसमिशन विपिन सिंघल ने बताया कि जन्माष्टमी के कारण सुधार कार्य किया गया था। बिजली बंद रहने की सूचना अखबारों में प्रकाशित कराई गई थी। ताकि लोगों को इसकी जानकारी हो सके। कार्य करने के दौरान समय थोड़ा अधिक लग गया। यही कारण रहा कि निर्धारित समय से कुछ देरी से बिजली आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें