फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मनमर्जी कर रहे हैं पीएमआई बसों के चालक-परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। मथुरा-वृंदावन के यात्रियों की सहूलियत के उद्देश्य से चलाई गई सिटी बस सेवा की ई बसें अपने रास्ते से भटक गई हैं। इन बसों में यात्रियों को तो चढ़ने दिया जाता है, लेकिन छात्र-छात्राओं को देखते ही मना कर दिया जाता है।
विज्ञापन

वृंदावन से बरसाना की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है। इस पूरे सफर में लगभग एक घंटा लग जाता है। रास्ते में छटीकरा, गोवर्धन और राधाकुंड जाने के लिए भी सवारियां मिलती हैं। ई-बस के चालक-परिचालक सामान्य और तीर्थ यात्रियों को तो आराम से बैठने देते हैं, लेकिन संस्कृति, जीएलए विश्वविद्यालय, केडी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के छात्र-छात्राओं से परहेज करते हैं। छात्र-छात्राओं के बस में चढ़ते ही उन्हें पीछे आने वाली बस का हवाला देकर उतार दिया जाता है। यही रवैया पीछे आ रही बसों के चालक और परिचालकों का होता है। इनकी मनमर्जी किसके कहने पर चल रही है, यह जांच का विषय है।
वहीं इस बारे में एआरएम राधा कृष्ण का कहना है कि एक बार जीएलए विवि के छात्रों से बात की थी कि वे अपना समय बता दें तो उसके अनुसार बस चला सकते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। फिलहाल जो बसें चल रही हैं, उनमें यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान किया जाएगा। सभी परिचालकों को नोटिस जारी कर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को फिर भी कोई समस्या हो तो वे बस नंबर के साथ सीधे शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें