मथुरा। मीरा वाई की 525 वीं जयंती पर डाक विभाग द्वारा मीरा बाई पर डाक टिकट एवं फस्ट डे कवर (लिफाफा) बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बाई पटेल एवं सीएम योगी आदित्यनाथ जारी करेंगे।
डाक विभाग के एसएसपी राम सागर शर्मा ने बताया कि रेलवे ग्राउंड में चल रहे ब्रज रज उत्सव में मीरा बाई पर तैयार की गई टिकट और लिफाफा जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मीरा बाई पर तैयार की गई टिकट सात हजार रुपये की है, लेकिन इसका मूल्य पांच रुपये रखा गया है।
आगरा से टिकट और लिफाफा बनकर डाक विभाग को प्राप्त हो चुका है। इसके साथ ही बनारस, कानपुर, इलाहाबाद, बरेली में भी टिकट और लिफाफा जारी किया जाएगा। टिकट और लिफाफे पर मीरा बाई का फोटो है जो कि आकर्षण का केंद्र रहेगा।