फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गेंद लगने के विवाद में पड़ोसियों ने दंपती व उनकी बेटी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र की शिवपुरी कालोनी में बच्चे के खेलने के दौरान गेंद लगने पर बखेड़ा हो गया। पड़ोसियों ने एक घर में घुसकर दंपती व उनकी बेटी को पीट दिया। पीड़ित ने पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

घटना 20 नवंबर की है। मनोज कुमार निवासी शिवपुरी कालोनी ने बताया कि छोटा बेटा गेंद से खेल रहा था। गेंद पड़ोसी महेश के परिवार के किसी सदस्य को लग गई। इस पर महेश सहित उनका बेटा शनि, रिंकू, राजकुमारी आदि लाठी-डंडे लेकर घर आ गए। पत्नी सुधा और बेटी आरती को पीटने लगे। बचाव में उन पर भी हमला कर दिया।
मामले में थाना जमुनापार में सभी नामजदों पर मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने मुकदमे दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें