फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेलना शुरू करते खिलाड़ी।
विज्ञापन
मथुरा। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन गणेशरा स्टेडियम में किया जा रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन खिलाड़ियों के मध्य सेमीफाइनल मैच हुए। प्रतियोगिता में 13 मंडल के करीब 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन 30-33 किलोग्राम भार वर्ग में नंदनी कुमारी ने शारदा शाहू को हराया। 33-35 किलोग्राम भार वर्ग में आकांक्षा ने कनिष्का को हराया। 36-37 किलोग्राम भार वर्ग में सिमरात यादव ने जिया को 5-0 से पराजित किया। 37-40 किलोग्राम भार वर्ग में निशि साहू ने विधि रावत को द्वितीय राउंड में आरएससी किया।
40-43 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी शर्मा ने हादिया को हराया। 43-46 किलोग्राम भार वर्ग में माही चौधरी ने नीलकमल को 4-0 से पराजित किया। 46-49 किलोग्राम भार वर्ग में चांदनी मौर्या ने प्रिया शर्मा को 5-0 से हराया। 49 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में नंदनी यादव ने अंशू यादव को हराया। 52-55 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी तिवारी ने माही बैसला को हराया।
विज्ञापन

55-58 किलोग्राम भार वर्ग में छवि ने पावनी शर्मा को हराया। 58-61 किलोग्राम भार वर्ग में कीर्ति ने प्रियांशी को 3-2 से हराया। 64-67 किलोग्राम भार वर्ग में प्रभा श्रीवास्तव ने खुशी को वाक ओवर द्वारा हराया और 67-70 किलोग्राम भार वर्ग में एंजिल यादव ने पुर्मिया को वाक ओवर द्वारा हराया। उन्होंने बताया कि बुधवार को फाइनल मैच का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें