मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंची प्रेसिडेंट स्पेशल ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मथुरा जंक्शन स्टेशन पर आगमन ऐतिहासिक पल बन गया। रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म आठ जिस पर राष्ट्रपति की विशेष ट्रेन रुकी थी, उसे दुल्हन की तरह सजा-धजाकर तैयार किया गया। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और आकर्षक लाइटिंग से संवारा गया था।
शाम 5 बजकर 25 मिनट पर राष्ट्रपति प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंचीं। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए प्लेटफार्म पर रेड कार्पेट बिछाया गया। सुरक्षा घेरा इतना मजबूत था कि स्टेशन पर परिंदा भी पर न मार सके। राष्ट्रपति करीब 10 मिनट तक स्टेशन पर रुकीं और इस दौरान पूरा वातावरण बेहद अनुशासित और औपचारिक बना रहा। जीआरपी और आरपीएफ के जवान पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे।