फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जंक्शन पर यात्री प्रतीक्षालय की छत का प्लास्टर गिरा, यात्री बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा जंक्शन के प्रतीक्षालय में बुधवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब छत का अचानक प्लास्टर टूट कर नीचे आ गिरा। हादसे के समय वेटिंग हॉल में बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। तेज आवाज के साथ प्लास्टर गिरते ही यात्री घबराकर अपनी जगह से हट गए। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में कोई यात्री नहीं आया।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच यात्री ट्रेनों के इंतजार में प्रतीक्षालय में बैठे थे। इसी दौरान छत के एक हिस्से का प्लास्टर टूट गया और मलबा नीचे बिखर गया। आवाज सुनकर आसपास बैठे यात्री तुरंत बेंचों से उठकर सुरक्षित स्थान की ओर चले गए। हादसे के समय प्रतीक्षालय में करीब 25 से 30 यात्री मौजूद बताए गए। सूचना मिलने पर रेलवे के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और मलबा हटवाया। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि छत से प्लास्टर गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। जहां मरम्मत की जरूरत होगी, वहां आवश्यक कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें