दीनदयालधाम में किसानों को पौधे बांटते अतिथि।
- फोटो : MATHURA
फरह (मथुरा)। सोमवार को खुशहाली फाउंडेशन द्वारा दीनदयालधाम स्थित मधुकर सभागार में वृक्ष मित्र ग्राम मित्र अभियान के तहत बागरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सोनपाल, निदेशक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति, विशिष्ट अतिथि राम पाठक, ब्रज क्षेत्र प्रमुख पुरुषोत्तम ने विचार व्यक्त किए।
अध्यक्षता भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष पारस ठाकुर व संचालन कृष्ण गोपाल ने किया। 50 किसानों को अमरूद, आंवला, कटहल और किन्नू के 30-30 पौधे दिए गए। मुख्य अतिथि सोनपाल ने बताया कि संस्था का प्रमुख उद्देश्य गांव-गांव में बाग लगाना है। जब गांव के लोग अपने खेतों में बाग लगाएंगे तो किसान की आय भी बढ़ेगी और शुद्ध फल मिलने के कारण उसके स्वास्थ्य में भी वृद्धि होगी। पेड़ों से हमें प्राणवायु प्राप्त होती है। कार्यक्रम के संयोजक नितीश पाल ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। राजकुमार, भगवत स्वरूप, राम तरकर, सत्यप्रकाश, वेदप्रकाश, संतोष, योगेंद्र चौहान, रूप चंद शर्मा, कमल आदि मौजूद थे।