फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी के द्वार से निराश और हताश लौटे भाजपा के दिग्गज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह होरा की पिटाई के प्रकरण में भाजपा प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को एसएसपी के द्वार से भी निराश लौट आया है। एसएसपी ने इस मामले में कार्रवाई से असमर्थता जताते हुए डीएम के साथ विचार करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के दो ताकतवर मंत्रियों वाले जनपद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष की नगर आयुक्त और संयुक्त नगर आयुक्त के इशारे पर गनर और निगम कर्मियों द्वारा की पिटाई के इस मामले में पुलिस अभी भी कोई कार्रवाई करती नजर नहीं आ रही है। गुरुवार को एसएसपी से मिलने गए भाजपा महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर सहित कई बड़े नेताओं को साफ बता दिया कि इस मामले में उनकी एक सीमा है।
उसी सीमा और मर्यादा के तहत वे इस पर फिलहाल कोई कदम नहीं उठाएगे। इस दौरान जब बात मजिस्ट्रेटी जांच की आई तो एसएसपी शलभ माथुर ने इस विषय पर डीएम सर्वज्ञराम मिश्र से विचार करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व चेयरमैन रविंद्र पांडेय, पन्ना लाल गौतम, ठाकुर रामजीलाल, विनोद चौधरी बालाजी पुरम, मीरा मित्तल और अन्य प्रकरण में एसएसपी से मिलने आए पूर्व जिलाध्यक्ष पदम सिंह शर्मा और राजेश चौधरी भी मौजूद थे। महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर ने बताया कि एसएसपी से मिले थे, उन्होंने डीएम के साथ इस मामले में विचार करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें