फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा से हेमा, कांग्रेस से मुकेश और बसपा से सुरेश...जानें मथुरा से कुल कितने प्रत्याशी

Tue, 09 Apr 2024 12:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि निकलते ही सोमवार को मथुरा संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई। किसी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस नहीं लिए जाने से अंतिम तौर पर अब चुनाव मैदान में 15 प्रत्याशी रह गए हैं। इनके चुनाव के लिए एक ही ईवीएम काम में लेनी पड़ेगी।
 
विज्ञापन
भाजपा से हेमामालिनी, कांग्रेस से मुकेश धनगर और बसपा से सुरेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा संसदीय सीट पर क्या भाजपा सांसद हेमा मालिनी जीत की हैट्रिक लगा पाएंगी, या फिर परिणाम चौंकाने वाले होंगे। ये कई सवाल दिमाग में घूम रहे हैं। ऐसे में हम आपको बता दें कि हेमा के साथ कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी जहां अपनी जीत दे दांवे कर रहे हैं, तो वहीं निर्दलीय भी इस दौड़ में पीछे नहीं हैं। 

 

विज्ञापन

भाजपा से हेमामालिनी, कांग्रेस से मुकेश धनगर और बसपा से सुरेश सिंह मैदान में हैं। इनके अलावा 12 प्रत्याशी निर्दलीय है। निर्दलीयों को भी जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर चुनाव चिह्न जारी कर दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी प्रत्याशियों से अपील की है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव लड़ें।

 

कांग्रेस से बागी योगेश ने नहीं लिया पर्चा वापस
कांग्रेस की ओर से मुकेश धनगर प्रत्याशी है, लेकिन कांग्रेस के ही पूर्व प्रदेश सचिव व मथुरा के प्रभारी रह चुके गौतमबुद्ध नगर के योगेश तालान भी निर्दलीय के तौर पर मैदान में हैं। उन्होंने सोमवार को पर्चा वापस नहीं लिया। दरअसल, योगेश तालान दावेदारों की सूची में थे और मथुरा से इन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा थी। इसी के चलते उन्होंने 30 मार्च को ही पर्चा खरीद लिया था। योगेश ने कहा कहा था कि पार्टी पदाधिकारियों ने उनको अंधेरे में रखा है। पदाधिकारी आखिरी तक कहते रहे कि वे उन्हें ही चुनाव लड़ाएंगे। निर्दलीय चुनाव लड़ना मेरा लोकतांत्रिक अधिकार है। मथुरा जाटलैंड है और वह जाट बिरादरी से आते हैं। उनकी ही मांग पर वह चुनाव लड़ रहे हैं।


 
विज्ञापन

किसको क्या मिला चुनाव चिह्न
प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिह्न
हेमामालिनी भाजपा कमल का फूल
मुकेश धनगर कांग्रेस हाथ का पंजा
सुरेश सिंह बसपा हाथी
जगदीश प्रसाद कौशिक निर्दलीय सुरही
सुरेश चंद बघेल निर्दलीय गन्ना किसान
कमलकांत शर्मा निर्दलीय केतली
क्षेत्रपाल सिंह निर्दलीय चारपाई
प्रवेशानंद पुरी निर्दलीय मोतियों का हार
भानु प्रताप सिंह निर्दलीय बांसुरी
मोनी फलहारी बापू निर्दलीय ऑटो रिक्शा
योगेश कुमार तालान निर्दलीय रोड रोलर
रवि वर्मा निर्दलीय बॉक्सा
डा. लक्ष्मी यादव निर्दलीय लैपटॉप
राकेश कुमार निर्दलीय कोट
शिखा शर्मा निर्दलीय कैमरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें