फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज के आधार पर बन गया फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह( मथुरा)। फर्जी दस्तावेज के आधार पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट की नौकरी करने के मामले में विभागीय जांच के बाद सीएचसी प्रभारी ने थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि फरह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरी परखम पर फॉर्मासिस्ट सत्येन्द्र पाल सिंह फर्जी रजिस्ट्रेशन के आधार पर लंबे समय से नौकरी कर रहा है। उसने जो प्रमाणपत्र लगाया, उसकी पड़ताल में पता चला है कि वह रजिस्ट्रेशन नम्बर (19272) नैनीताल निवासी चन्द्रलाल चुनेरा का है, जिसकी मृत्यु हो चुकी है। वास्तव में सत्येन्द्र पाल सिंह उर्फ सत्यपाल यादव हाईस्कूल पास है। 2000 में वह 12वीं में फेल हो चुके हैं।
शिकायतकर्ता नेत्रपाल सिंह के पत्र पर उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य महानिदेशक ने इसकी जांच अपर स्वास्थ्य निदेशक (आगरा मंडल) अविनाश कुमार सिंह को दी है जो जांच की कार्यवाही कर रहे हैं। इस संबंध में फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रामवीर सिंह ने फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी करने वाले फार्मासिस्ट सत्येंद्र पाल सिंह के खिलाफ थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें