फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तेरे सब संकट मिट जाएं, पूजा गोवर्धन की कर ले

विज्ञापन
गिरिराज पूजा के लिए निकाली गई शोभायात्रा में देशी-विदेशी भक्त।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
गोवर्धन। तेरे माथे मुकुट विराज रहयौ श्रीगोवर्धन महाराज, तेरे सब संकट मिट जाएं पूजा गोवर्धन की कर ले की अभिव्यक्ति के बीच विराजमान गिरिराज महाराज की पूजा के लिए लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

गौड़ीय अंतरराष्ट्रीय वेदांत समिति के द्वारा देशी-विदेशी हजारों भक्तों के बीच गिरिधारी गौड़ीय मठ से छप्पन भोग मनोरथ की शोभायात्रा निकाली गई। सिर पर छबरिया रखकर भक्तों ने गिरिराज जी को अन्नकूट भोग समर्पित किया। देशी परिधान के बीच विदेशी संस्कृति को भूल अन्य देशों से आए भक्त हरि बोल-हरि बोल के बीच जयकारे लगा रहे थे।
दानघाटी मंदिर से आन्यौर, पूंछरी, जतीपुरा व राधाकुंड में अथाह सैलाब दिखाई दिया। नारायण दास ने बताया कि गिरिराज पूजा के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, यूक्रेन आदि देशों से सैकड़ों भक्त आए हैं। मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर से रिसीवर अमित गोस्वामी के निर्देशन में सेवायत परिवार से जुड़े भक्तों द्वारा छप्पन भोग मनोरथ की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसके अलावा दानघाटी, जतीपुरा मुखारविंद मंदिर, पूंछरी के लौठा, लक्ष्मीनारायण मंदिर, राधाकुंड में पूजा अर्चना की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें