फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोहरा छाने से परेशान रहे लोग , रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
कोसीकलां में राजमार्ग पर कोहरे से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
कोसीकलां। बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से कोहरा छाया रहा। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। हाईवे और आसपास का इलाका सफेद चादर में लिपटा नजर आया। कई स्थानों पर दृश्यता बहुत कम हो गई। कोहरे के कारण हाईवे और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। चालक फॉग लाइट और इंडिकेटर जलाकर सावधानी से आगे बढ़ते दिखे। यात्रियों ने बताया कि दृश्यता बहुत कम होने के कारण कई चालकों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए। सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें