फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज की होली 2025: 'मुस्लिम एंट्री बैन...' दुकानें भी रहें बंद, साधु-संतों की मांग; BJP विधायक ने दिया समर्थन

Tue, 04 Mar 2025 03:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ब्रज में होली की धूम मची हुई है। ऐसे में यहां मुसलमानों की एंट्री पर बड़ा घमासान शुरू हो गया है। मांग उठी है मथुरा-वृंदावन के होली उत्सव में मुसलमानों को न आने दिया जाए। इनकी दुकानें बंद रखी जाएं। 
 
विज्ञापन
होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में होली उत्सव पर मंदिरों के आसपास गैर हिंदुओं की दुकानें लगाने व उत्सव में शामिल होने का मामला गरमाता जा रहा है। साधु-संतों के विरोध के बाद बीजेपी विधायक भी उनके समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि अल्पसंख्यकों के हिंदू त्योहार में शामिल होकर लव जिहाद और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की आशंका रहती है। अखिल भारतीय संत समिति और धर्म रक्षा संघ के साधु-संतों ने मांग का स्वागत किया है।

विज्ञापन


दरअसल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि का केस लड़ रहे दिनेश शर्मा ने शनिवार को खून से पत्र लिखकर सीएम योगी से मंदिरों के आसपास मुस्लिमों के दुकान नहीं लगाने की मांग की थी। उन्होंने पत्र में लिखा था कि होली के पवित्र त्योहार पर मुसलमानों को दूर रखा जाए। सोमवार को उनके समर्थन में बीजेपी विधायक व अन्य साधु-संत भी उतर आए हैं। मांट से भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि होली पवित्रता, आपसी भाईचारे का त्योहार है। कोई विधर्मी आकर हमारे त्योहार में विघ्न डालेगा तो स्वीकार नहीं किया जाएगा।

धर्म रक्षा संघ के साधु-संतों ने भी की मांग
महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज ने बरेली के कुछ मुस्लिमों द्वारा खून की होली खेलने की चेतावनी का विरोध किया। साथ ही कहा है कि ब्रजमंडल की होली से गैर हिंदू समाज के जिहादी तत्वों पर प्रतिबंध लगाया जाए। सोमवार को वृंदावन में चिंतामणि कुंज में आयोजित धर्म रक्षा संघ की बैठक के दौरान यह बात कही। वहीं धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा है कि जिहादी मानसिकता के लोग होली पवित्र त्योहार में रंग में भंग डालना चाहते हैं। आचार्य बद्रीश महाराज, महंत अतुल कृष्ण दास, महंत मोहिनी बिहारी शरण, महंत दशरथ दास महाराज समेत अन्य साधु-संत मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

होली में गैर हिंदुओं का प्रतिबंध होना चाहिए
अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा है कि वृंदावन के संतों की गैर हिन्दू, गैर सनातनी का होली में प्रतिबंध लगाने की मांग का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि न जाने क्यों सनातन धर्मावलंबियों से गैर हिंदुओं को आपत्ति हुई है। वह हिंदुओं के त्योहारों में रंग में भंग डालना चाहते हैं। हम यूपी सरकार से मांग करते हैं कि मथुरा-वृंदावन में होने वाली होली में गैर हिंदुओं का प्रतिबंध होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें