फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सर्वोदय इंटर कॉलेज के चपरासी की मौत, विद्यालय के कमरे में ऐसे हाल में मिली लाश; पुलिस जांच में जुटी

Fri, 13 Dec 2024 11:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के चपरासी की लाश विद्यालय के कमरे में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे  से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
चपरासी की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के चपरासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह उसका शव अंदर से बंद कमरे में पड़ा मिला। प्रधानाचार्य की सूचना पर थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




कस्बे के थोक जुझार निवासी 41 वर्षीय गिर्राज पुत्र टीकाराम कॉलेज में सन 2001 से चपरासी के पद पर कार्यरत थे। बुधवार रात वह विद्यालय के दरवाजे को बंद कर एक कमरे में सो गए। बृहस्पतिवार सुबह जब छात्र विद्यालय पहुंचे तो उन्हें कॉलेज का मुख्य दरवाजा बंद मिला। प्रधानाचार्य रूमा कुमारी ने गिर्राज को फोन किया तो वह नहीं उठा। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मुख्य दरवाजा खुलवाया और फिर उस कमरे का गेट तुड़वाया, जिसमें गिर्राज सोया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में चपरासी पेट के बल मृत अवस्था में पड़ा मिला। टेबल पर फोन रखा हुआ था। रूमा कुमारी ने बताया कि गिर्राज सिंह काफी समय से बीमार चल रहा था। शोक संवेदना के बाद विद्यालय का अवकाश कर दिया गया। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें