फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कंकड़ियां दे सकती हैं संतों और श्रद्धालुओं को पीड़ा

विज्ञापन
मथुरा। चकलेश्वर मंदिर के पास क्षतिग्रस्त मार्ग।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। चकलेश्वर मंदिर के पास से होकर गुजरने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त है। वहीं जतीपुरा मुखारविंद मंदिर के पास बिखरी कंकड़ियां मुड़िया संतों और श्रद्धालुओं के लिए पैरों में चुभन और घाव का कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन

आज से 11 जुलाई तक लगने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेले में हर दिन लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मेले की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी सीपी सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार लगातार निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं, लेकिन अभी भी कई जगहों पर काम अधूरा नजर आ रहा है। विशेषकर मुड़िया शोभायात्रा के दौरान क्षतिग्रस्त रास्ते व कंकड़ियां संतों व श्रद्धालुओं को गंभीर चोट पहुंचा सकती हैं। संवाद


दानघाटी मंदिर के सामने बनेगी चौकी
डीएम सीपी सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने देर रात दानघाटी मंदिर का निरीक्षण किया। सेवायत पवन कौशिक ने उन्हें मंदिर व्यवस्था की जानकारी दी तथा मेला संबंधी सुझाव दिए। डीएम ने मंदिर के सामने टूटे पोल हटाने तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने इमारत की छत पर मेला चौकी स्थापित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें