फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवर्धन नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में होगा खड़ंजों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में 15वें वित्त की धनराशि से एक सार्वजनिक चौपाल सहित एक दर्जन खड़ंजा का निर्माण कराया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गत दिनों आयोजित बैठक में प्रस्तावों को मंजूरी मिलने पर नगर पंचायत ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर पंचायत चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा व अधिशाषी अधिकारी चैतन्य तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत की 15वें वित्त की धनराशि लंबे समय से लंबित थी। कुछ समय पूर्व शासन से इसे जारी कर दिया है। इस धनराशि के सापेक्ष क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग निर्माण के प्रस्ताव भेजे गए थे। इनमें गांव आन्यौर के वार्ड 16 के ठोक भैवला की परिक्रमा मार्ग किनारे की सार्वजनिक चौपाल का सौंदर्यीकरण भी होना है।

वार्ड 1 भीम नगर, वार्ड 5 जतीपुरा, वार्ड 3, वार्ड 8, वार्ड 9 हरिपुरा, वार्ड 10, वार्ड 11, वार्ड 12 में निर्माण कार्यों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने बताया कि लंबे समय से यहां के लोग कच्चे रास्तों पर फिसलन और जलभराव की समस्या से परेशान थे। उनको जल्द समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें