फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैट ने दिया स्वच्छता का संदेश

Sat, 12 Mar 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया के धावक कन्याकुमारी से कश्मीर तक लोगों को कर रहे जागरूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत-आस्ट्रेलिया के बीच मैत्री और कैंसर व मधुमेह पीड़ितों की मदद के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक दौड़ के जरिए जागरूकता पैदा कर रहे आस्ट्रेलिया के धावक पैट फार्मर ने शुक्रवार को मथुरा की सीमा में प्रवेश किया। यहां 70 किलोमीटर की दौड़ के दौरान उनका जगह-जगह जोशीला स्वागत हुआ।
विज्ञापन


हिंदुस्तान कालेज के निकट सीओ रिफाइनरी कुंवर अनुपम सिंह और कालेज के छात्रों ने पैट का जोशीला स्वागत किया। इस दौरान पैट्र ने लोगों से देश में स्वच्छता रखने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वे अपने बर्तन और प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खुद सफाई करते हैं।

सुबह 6:30 बजे से शाम तक वे जिले की सीमा में 70 किलोमीटर कोसीकलां के होटल कंट्री इन तक दौड़े। उनके साथ परिवार के लोग और अन्य धावक थे। पैट का रिफाइनरी गेट, टाउनशिप, फरह, टोल प्लाजा, जय गुरुदेव मंदिर और अन्य स्थानों पर जोशीला स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें