फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जयपुर रूट की बसें आईएसबीटी से संचालित होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जयपुर रूट की बसों का संचालन आईएसबीटी बस अड्डे से किया जा रहा है। नई व्यवस्था यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। जानकारी न होने के कारण यात्री यहां से वहां भटकने को मजबूर हैं। पहले जयपुर रूट की 30 बसों का संचालन नए बस अड्डे से किया जाता था। यात्री नए बस अड्डे से जयपुर रूट की बसें पकड़ते थे। अब व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है। नए बस अड्डे से चलने वाली 30 बसों को आईएसबीटी पर शिफ्ट कर दिया है। इसकी जानकारी न होने कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। हर दिन ही करीब 500 यात्री जयपुर रूट की बस पकड़ने के लिए नए बस अड्डे पहुंच रहे हैं। पूछताछ काउंटर पर जानकारी लेने के बाद मायूस होकर आईएसबीटी बस अड्डे जा रहे हैं।
विज्ञापन


मैं नेपाल से अपनी पत्नी के साथ मथुरा घूमने आया था। ऑटो चालक ने बताया कि जयपुर की बस नए बस अड्डे से मिलेगी। हम यहां आए तो पता चला कि बस आईएसबीटी से मिलेगी। यहां तक आने में हमारा काफी समय खराब हुआ।
भीमलाल

मैं जयपुर जाने के लिए नए बस अड्डे आया था। यहां जानकारी करने पर पता चला कि बस आईएसबीटी से मिलेगी। अब मुझे वहां जाना पड़ेगा।
पप्पू - बस यात्री

जयपुर रूट पर चलने वाली डिपो की 30 बसों का संचालन आईएसबीटी से किया जा रहा है। इस संबंध में पूछताछ काउंटर पर पंफलेट चस्पा कर दिया गया है। हर दिन जयपुर रूट पर जाने वाले करीब 500 यात्री नए बस अड्डे पर पहुंच रहे हैं। उन्हें जानकारी देकर आईएसबीटी भेजा जा रहा है। - राजेंद्र चतुर्वेदी
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें