फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ट्रेन नहीं रुकी तो कूद गया यात्री, चपेट में आने से कटे दोनों पैर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Fri, 20 Jan 2023 12:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

जानकारी के मुताबिक, आगरा से दिल्ली जा रही ट्रेन से एक यात्री जंक्शन पर कूद गया। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और दोनों पैर कट गए। आरपीएफ निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि घायल रेल यात्री का नाम सलीम पुत्र फरमूद निवासी मैनाठेर पुलिस थाना मैनाठेर जिला मुरादाबाद है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन के न रुकने पर यात्री चलती ट्रेन से कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। मौके पर पहुंची रेलवे चिकित्सक तथा आरपीएफ की टीम ने उसे अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आगरा से दिल्ली जा रही ट्रेन से एक यात्री जंक्शन पर कूद गया। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और दोनों पैर कट गए। सूचना डीएससीआर आगरा एवं डिप्टी एसएस कमर्शियल मथुरा को दी गई।

सूचना पर डिप्टी एसएस कमर्शियल मीनाक्षी मिश्रा, डिप्टी एसएस ऑपरेटिंग घनश्याम शर्मा, चिकित्सक निभा मोहंती और आरपीएफ कांस्टेबल राहुल कुमार मीणा मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ को घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन


आरपीएफ निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि घायल रेल यात्री का नाम सलीम पुत्र फरमूद निवासी मैनाठेर पुलिस थाना मैनाठेर जिला मुरादाबाद है। यात्री के मुताबिक उसे आगरा उतरना था, गाड़ी वहां नहीं रुकी तो उसने सोचा मथुरा उतर जाऊंगा, लेकिन मथुरा भी गाड़ी नहीं रुकी तो वह चलती ट्रेन से कूद गया और चपेट में आ गया। जिला अस्पताल में यात्री का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें