गुर्जर आंदोलन के चलते जंक्शन से भरतपुर-कोटा की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को भी वेस्टर्न रूट की आधा दर्जन से अधिक ट्रेन रद्द रहीं। अभी भी वेस्टर्न रूट की सभी गाडियों को आगरा-भोपाल होकर निकाला जा रहा है।
इससे आगरा रूट पर ट्रेनों का आवागमन बढ़ गया है और ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शनिवार को भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। ट्रेन का इंतजार करते हुए यात्री प्लेटफार्म पर ही सो गए। वेटिंग रूम भी यात्रियों की भीड़ रही। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ होने के चलते किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने से रोकने के लिए जीआरपी ने चेकिंग अभियान भी चलाया।
यह ट्रेन रहीं रद्द
- निजामुद्दीन-मडगांव गोवा एक्सप्रेस
- निजामुद्दीन-अहमदाबाद गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
- कोचुवेली से चंडीगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
- वाराणसी-ओखा एक्सप्रेस
- गोरखपुर- बांद्रा टर्मिनल्स अवध एक्सप्रेस
- निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनल्स युवा एक्सप्रेस
- फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस
- जम्मूतवी-मुंबई सेंट्रल स्वराज एक्सप्रेस
- नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल प्रीमियम एक्सप्रेस