फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फ्लाईओवर के नीचे रोडवेज बस न रुकने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। कस्बे के गोवर्धन चौराहे व बरसाने चौराहे पर यूपी रोडवेज की बसें न रुकने से यात्री परेशान हैं। यात्रियों का कहना है कि यूपी रोडवेज की बसें फ्लाईओवर के ऊपर से निकल जाती हैं। जिससे यात्रियों को डग्गेमार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के प्रदीप कुमार का कहना है कि कस्बे के गोवर्धन व बरसाने चौराहे पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें नहीं रुकती हैं। इससे मथुरा, आगरा, दिल्ली, फरीदाबाद के लिए आगमन करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियां होती हैं। ड्राइवर, कंडक्टर की मनमानी के चलते बसों को फ्लाईओवर के ऊपर से ले जाया जाता है। छाता के लिए आने वाले यात्रियों को फ्लाईऑवर के ऊपर ही छोड़ देते हैं। इसके चलते मजबूरन यात्रियों को डग्गेमार वाहनों में सफर करना पडता है।
वहीं हेम बघेल ने बताया कि वह प्रतिदिन मथुरा पढ़ाई के लिए जाते हैं। उनके अलावा यहां से और भी लोग प्रतिदिन नौकरी, शिक्षा एवं व्यापार के लिए आवागमन कर रहे हैं। लेकिन बसों के फ्लाईओवर के ऊपर से निकल जाने से सभी लोग परेशान हैं। कस्बे के गजेंद्र चौधरी, दिनेश कुमार, देवराम, नंदिनी, निशा, रामकिशोर आदि ने संबंधित रोडवेज के अधिकारियों से बसों को फ्लाईओवर के नीचे से संचालित कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें