फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टेंपो पलटने से यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। बरसाना-गोवर्धन मार्ग पर नीमगांव धर्मकांटा के पास एक टेंपो चालक की लापरवाही से हुए हादसे में एक यात्री की मृत्यु हो गई। तेज गति से चल रहे टेंपो के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही बस उससे टकरा गई। टक्कर के बाद टेंपो पलट गया।
विज्ञापन

टेंपो के नीचे दबकर राजस्थान के सलूम्बर जिले के कैनपुरा निवासी सौभाग्य सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने सौभाग्य सिंह को मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में राम सिंह समेत कुछ अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सौभाग्य सिंह 30 सितंबर को गोवर्धन से बरसाना दर्शन करने जा रहे थे। उनके भाई भंवर सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें