फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अक्षय नवमी एवं देवोत्थान एकादशी पर सुगम होगी परिक्रमा

विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करते नगर आयुक्त जग प्रवेश। 
विज्ञापन
मथुरा। अक्षय नवमी एवं देवोत्थान एकादशी पर लगने वाली मथुरा-वृंदावन परिक्रमा को लेकर मंगलवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश ने नए बस स्टैंड के निकट गुरु नानक नगर, अहिल्यागंज समेत कई स्थानों का पैदल भ्रमण किया। साथ ही व्यवस्थाएं परखीं और परिक्रमा मार्ग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें परिक्रमा मार्ग को गड्ढामुक्त करने, नए बस स्टैंड के निकट अंडरपास की मरम्मत, रंगाई-पुताई एवं बैरिकेटिंग कार्य, परिक्रमा मार्ग में प्रकाश व्यवस्था, साइन बोर्ड, विशेष सफाई व्यवस्था , जगह-जगह व्यू कटर लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परिक्रमार्थियों की सुविधा, सुरक्षा और श्रद्धा के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण की जाएं, ताकि किसी श्रद्धालु को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान अधिशासी अभियंता निर्माण अमरेंद्र गौतम, सहायक अभियंता जल हेमेंद्र गौतम, नेचर ग्रीन कंपनी के प्रतिनिधि अभिलाष सांगवान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें