फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम जयंती पर एकजुटता का आह्वान

Sun, 08 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
परशुराम जयंती मनाई
विज्ञापन
भगवान परशुराम की जयंती पर विभिन्न आयोजनों में ब्राह्मण समाज में एकजुटता का आह्वान किया गया। विभिन्न संगठनों की ओर से अभिषेक और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। परशुराम को समाज का पथ प्रदर्शक बताया। 
विज्ञापन


वाटी वाली कुंज पर सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के आयोजन में संत राजाबाबा ने भगवान परशुराम के आदर्श और सिद्धांतों पर चर्चा की। जगदीश कौशिक, अनिल कौशिक, रामगोपाल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। बिहारीलाल गोस्वामी, कृष्ण मुरारी दीक्षित, राम नरेश गौतम, घनश्याम हरियाणा, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

सर्व ब्राह्मण महासभा और परशुराम महापंचायत ने मसानी स्थित सेवाश्रम धाम में परशुराम जी की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया। देवेन्द्र कुमार गुड्डू गौतम ने समाज की एकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि खगुल भारद्वाज ने भगवान परशुराम के इंगित मार्ग पर चलने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


परशुराम महापंचायत के संयोजक पंकज पंडित और सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पूरन कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों के अनुगमन से ही समाज की प्रगति होगी। विनोद दीक्षित, संजय शर्मा, दिनेश शर्मा पंडित अमित भारद्धाज, राजू पंडित, त्रिलोकी व्यास, पप्पू पंडित आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता संजय शर्मा पिपरोनिया ने की, संचालन विनोद दीक्षित ने किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें