फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की परेड के लिए सज गया ग्राउंड

Sat, 23 Jan 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर होने वाली पुलिस की परेड के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सुबह घने कोहरे में भी पुलिस की आठ टोलियां और चार अन्य टोलियां बनाकर परेड का अभ्यास जारी है। रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल कर परेड को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड की तैयारियों में आठ प्रमुख टोली बनाकर परेड की जा रही है। इसमें यातायात पुलिस टोली, सशस्त्र पुलिस टोली, एसपीओ कार्यालय टोली, सीईआर कार्यालय टोली, नागरिक पुलिस,

पीएसी की टोली, महिला पुलिस टोली, बाइक दस्ता, एम्बुलेंस दस्ता, रेडियो और वायरलेस दस्ता के लोग टोली बनाकर प्रमुखता से तैयारियों में जुटे हैं। विधि विज्ञान, बज्र वाहन, क्यूआरटी, फायर ब्रिगेड के जवानों ने भी टोली बनाकर परेड का अभ्यास किया। रविवार सुबह नौ बजे परेड को फुल ड्रेस रिहर्सल कर अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें