फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सातवें दिन मिला पंकज मल्होत्रा का शव

विज्ञापन
पंकज मल्होत्रा का शव लेने पोस्टमार्टम गृह पहुंचे परिजन। 
विज्ञापन
वृंदावन। केसी घाट पर यमुना नदी में हुए मोटरबोट हादसे के सातवें दिन बृहस्पतिवार को लापता पंकज मल्होत्रा का शव हादसे वाली जगह से करीब ढाई किलोमीटर आगे देवराह आश्रम बाबा घाट और पानीगांव पुल के नीचे यमुना नदी में मिला।
विज्ञापन

गोताखोरों की टीमें पिछले सात दिन से यमुना में सर्च ऑपरेशन चला रहीं थीं। आज सुबह तलाशी अभियान के दौरान पंकज का शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। गोताखोरों ने उसे बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पंजाब के जिला फाजिल्का की तहसील जलालाबाद निकट पाकिस्तान बॉर्डर के रहने वाले पंकज मल्होत्रा पेशे से पंजाब की सरिया कंपनी में सेल्स मैनेजर थे। ममेरे भाई अनिकेत खन्ना ने बताया की वह अक्सर साल में दो, तीन बार अपने रिश्तेदारों के साथ वृंदावन दर्शन करने आते थे। इस बार भी वह वृंदावन आए थे। पंकज के साथ हादसे का शिकार हुए उनके रिश्तेदार कविता बहल, चरणजीत, मधुर बहल, पिंकी बहल और मणिक टंडन का शव पहले ही मिल चुके है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पंकज के परिजन शव को पंजाब ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें