फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा कुटीर में बना पंडाल, राष्ट्रपति माताओं से करेंगे संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। 27 जून को वृंदावन आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद लगभग एक घंटा कृष्णा कुटीर आश्रय सदन में रुकेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति आश्रय सदन में निवास कर रहीं विधवा और बेसहारा महिलाओं से मिलकर संवाद व स्वल्पाहार करेंगे। इसके अलावा आत्मनिर्भर योजना के तहत चलाए जा रहे हस्तनिर्मित उत्पादों का अवलोकन भी करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रपति से मिलने के लिए आश्रय सदन की माताओं में भारी उत्सुकता है। माताएं भी तैयारियों में जुटीं हैं। सुबह राष्ट्रपति पहले हेलीकॉप्टर से कृष्णा कुटीर के सामने बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह सीधे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के जाएंगे। मंदिर से लौटने के बाद राष्ट्रपति कृष्णा कुटीर पहुंचेंगे। सबसे पहले कृष्णा कुटीर के गेट के पास बने मंदिर में पूजा करेंगे। कृष्णा कुटीर पहुंचने पर चार माताएं राष्ट्रपति का टीका लगाकर और आरती उतारकर स्वागत करेंगी।
इसके बाद राष्ट्रपति माताओं के द्वारा आत्मनिर्भर योजना के तहत चलाए जा रहे हस्तनिर्मित उत्पादों जैसे अचार, कंठी माला, अगरबत्ती, पैकेजिंग आदि का अवलोकन भी करेंगे और माताओं से उत्पादों के संबंध में वार्ता करेंगे। यहां से राष्ट्रपति माधवहाल में माताओं से मिलेंगे।
विज्ञापन

आश्रय सदन में वातानुकूलित पंडाल में आयोजित समारोह में माताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें माताएं राष्ट्रपति को अपने जीवन से जुड़ी गाथा बताएंगी। इस समारोह के लिए दो सौ माताओं को आमंत्रित किया गया है। इनमें 137 माताएं कृष्णा कुटीर की एवं बाकी माताएं अन्य आश्रय सदन की है। राष्ट्रपति के साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीवेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद हेमा मालिनी, जनपद के विधायक शामिल होंगे।
राष्ट्रपति का कार्यक्रम
राष्ट्रपति सोमवार सुबह 8:30 बजे राष्ट्रपति भवन से निकलेंगे। उनका हेलिकॉप्टर 9:45 बजे वृंदावन कृष्णा कुटीर के पास बने हेलीपैड पर आएगा। यहां से उनका काफिला ठाकुर बांके बिहारी मंदिर रवाना होगा। वह सुबह 10:05 बजे ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह करीब 40 मिनट रहेंगे। दर्शन के बाद उनका काफिला कृष्णा कुटीर रवाना होगा। 10:55 बजे वह कृष्णा कुटीर पहुंचेंगे। वहां निराश्रित और बेसहारा माताओं से मुलाकात करेंगे। शासन ने इसे हाई-टी का नाम दिया है। दोपहर 12:15 वह दिल्ली लौट जाएंगे। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आंनदी बेन पटेल पहले कृष्णा कुटीर के पास बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री और राज्यपाल पहले ही कृष्णा कुटीर के समीप बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
पंडाल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
सोमवार को कृष्णा कुटीर में आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल आनंदीवेन पटेल और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदत्यनाथ के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। समारोह में पंडाल मंच को भव्यता दी गई। मंच से राष्ट्रपति उपस्थित माताओं को अभिवादन स्वीकार करेंगे। उनके स्वागत के लिए पंडाल बनकर तैयार कर लिया गया है। मंच के सामने डी पाइंट बनाया गया है, इसमें पहले घेरे में सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके पीछे लोगों के बैठने के लिए स्थान आरक्षित किए गए हैं। पूरे पंडाल में छह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
-
पांच माताएं करेंगी राष्ट्रपति के साथ दर्शन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचने पर आश्रय सदन की पांच माताएं उनका मंदिर के गेट पर स्वागत सत्कार करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति माताओं के साथ मंदिर में प्रवेश करेंगे और ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करेंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से राष्ट्रपति एवं माताओं की सहुलियत के लिए चौकी का इंतजाम किया है।
---
सपनदास कर रहे पारंगत
कृष्णा कुटीर की माताएं हस्तनिर्मित उत्पाद में पारंगत हो रहीं हैं। सपनदास माताओं को कंठी और माला निर्माण में पारंगत कर रहे हैं। माताएं तुलसी की कंठी और माला का निर्माण कर रहीं हैं। माधुरी, नीलिमा, वंदन देवी, कुंती और जानकी ने बताया कि वह राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उत्साहित हैं। सोमवार को राष्ट्रपति के आने पर वह उन्हें अपने हाथों से बनी कंठी माला भेंट करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें