फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नपूर्णा हेलीपैड पर राज्यपाल, सीएम ने की अगवानी

Thu, 19 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के वृंदावन आगमन पर अन्नपूर्णा हेलीपैड पर राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जोशीले अंदाज में उनकी अगवानी की।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 11 बजे सेना के तीन हेलीकाप्टर आए। राष्ट्रपति उतर ही रहे थे तभी 10 मिनट पहले से सेफ हाउस में इंतजार कर रहे राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री तेज कदमों से जोशीले अंदाज में स्वागत को हेलीकाप्टर तक पहुंचे।

सीएम ने कहा कि यूपी की ब्रज भूमि पर आपका स्वागत है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने राष्ट्रपति को गुलदस्ते भेंट किए। एक शिष्टाचार मुलाकात में तीनों ने एक दूसरे की कुशल क्षेम पूछी और धीरे-धीरे आगे बढ़ गए।
विज्ञापन


राष्ट्रपति सीएम से बोले, गॉड ब्लेस यू माई सन
मथुरा। अन्नपूर्णा हेलीपेड पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रफुल्लित चेहरे को देख राष्ट्रपति भी मुस्करा उठे। जैसे ही हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री ने अभिवादन किया राष्ट्रपति ने उनके कंधे पर हाथ रखा और कहा गॉड ब्लेस यू माई सन।

दोनों एक-दूसरे को 10 से 12 सेकेंड तक निहारते रहे और आगे बढ़ गए।

एक ही हेलीकाप्टर से आए राज्यपाल और मुख्यमंत्री
हेलीपैड पर सपाइयों ने सीएम को सौंपा मांगपत्र
वृंदावन। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अगवानी के लिए राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव छह सीटर हेलीकाप्टर से बुधवार सुबह लगभग 10:45 बजे वृंदावन पानीगांव रोड स्थित पवन हंस के हेलीपैड पर उतरे।

यहां पद्मश्री कृष्णा कन्हाई, गोविंद चित्रकार, पद्मनाभ गोस्वामी, पद्म लोचन गोस्वामी, डा. शिशुपाल सिंह, नंदन गोस्वामी ने उनको पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद सपा के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा,

जिला उपाध्यक्ष दौलतराम चतुर्वेदी, ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार, जगदीश नौहवार, ठाकुर किशोर गोस्वामी, सपा नगर अध्यक्ष नारायण यादव, तनवीर अहमद आदि ने मुख्यमंत्री को ब्रज क्षेत्र के विकास संबंधी 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

सीएम के सामने उठा ब्लाक प्रमुख के घर डकैती का मामला
गोवर्धन ब्लाक प्रमुख के पाली डूंगरा स्थित आवास पर डकैती का मामला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने उठा। ब्लाक प्रमुख का एक बेटा सपा नेता भी है।

सपा नेता के घर इतनी बड़ी घटना की जानकारी पर मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद पुलिस के आला अफसरों को मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

गौरतलब है नौ नवंबर की रात सपा नेता पीतम के पाली डूंगरा स्थित आवास पर बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया। बदमाशों ने सपा नेता के भाइयों को गोली मारकर और मां को सरिया मारकर घायल कर दिया और जमकर लूटपाट की।

 इस मामले को लेकर सपा जिला अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, नगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में पीड़ित पीतम सिंह आदि ने मंगलवार को वृंदावन आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने मामले को रखा।

महासचिव तनवीर अहमद ने बताया कि घटना को सुनकर मुख्यमंत्री ने तत्काल मौके पर मौजूद आईजी जीसी मिश्र, डीआईजी लक्ष्मी सिंह और पुलिस कप्तान को घटना के खुलासे के लिए सख्त निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद मंगलवार शाम पुलिस अफसर पीड़ित के पाली डूंगरा स्थित आवास पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवारीजनों से मिलकर उन्हें घटना के शीघ्र खुलासे के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करने वालों में प्रदीप चौधरी, मुकेश सिकरवार, जगदीश नौहवार, किशोर सिंह, वीरेंद्र यादव, शिवकुमार, लोकमणि कांत जादौन, सतेंद्र सिंह, वीरभान सिंह, बबीता सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें