फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हरिनाम संकीर्तन के साथ लगाई पंचकोसी परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिनाम संकीर्तन के साथ लगाई पंचकोसी परिक्रमा
विज्ञापन


वृंदावन। कार्तिक मास की शरद पूर्णिमा पर देश विदेश से आए भक्तों ने यमुना स्नान कर नगर की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। रविवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिक्रमा मार्ग में राधे के बोल पर भाव नृत्य किया। परिक्रमा मार्ग जयकारों से गुुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

रविवार को भोर में चार बजे श्रीराधादामोदर मंदिर, गोविंद देव मंदिर, श्रीराधारमण मंदिर सहित नगर के अधिकांश मंदिरों में ठाुकरजी की मंगला आरती की गई। ठाकुरजी की मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं ने यमुना पूजन किया और नगर की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज और उनके अनुयायियों ने भी मृदंग, झांझ मंजीरा की धुनों के बीच परिक्रमा की। उधर शरद पूर्णिमा पर प्राचीन गोविंद देव मंदिर में ठाकुर राधा गोविंद देव का भव्य चंद्र शृ़ंगार किया गया। मंदिर के संजय गोस्वामी, सुकुमार गोस्वामी,केसर मिश्रित खीर एवं चंद्रकला ठाकुरजी को सेवित की गई। अठखंभा स्थित प्राचीन यशोदानंदन मंदिर में भी शरदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें