फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित गुटखा बेचते दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू बेचने वाले नवीन प्रोवीजन स्टोर के मालिक को जमुनापार पुलिस ने पकड़ा है। छापा मारकर पुलिस ने गुटखे के चार बोरे (6800 पैकेट) बरामद किए हैं। पुलिस की छापामार कार्रवाई से गुटखा बेचने वालों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

जमुनापार पुलिस को सूचना मिली कि नवीन प्रोवीजन स्टोर पर प्रतिबंधित पान मसाला और गुटखा धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। पुलिस ने छापा मारा तो खलबली मच गई। पुलिस ने गुटखा के 6800 पैकेट के चार बोरे बरामद किए हैं। सीओ सदर ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों के संग छापा मारा है। सीओ सदर ने बताया कि दुकान स्वामी नवीन अग्रवाल निवासी शिवपुरी कॉलोनी, लक्ष्मीनगर (जमुनापार) को गिरफ्तार किया है। दुकान स्वामी प्रतिबंधित गुटखा बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें