राधाकुंड (मथुरा)। कस्बा के चित्रकार राम शर्मा द्वारा कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे लोगों के लिए अमर उजाला के सहयोग से राधाकुंड के मुख्य मार्गों पर कोरोना वायरस से बचाव के उपाय लिखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
चित्रकार राम शर्मा ने राष्ट्र और मानवता के प्रति अपना योगदान देते हुए सड़कों पर कोरोना वायरस को लेकर एवं बाहर से आने वाले व्यक्तियों के लिए राधाकुंड में प्रवेश वर्जित की सूचनाएं जगह-जगह सड़कों पर लिखी जा रही हैं।