फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने मुख्यमंत्री योगी को भेंट किया पोर्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। पद्मश्री चित्रकार कृष्ण कन्हाई ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी कलात्मक शैली में बना एक पोर्ट्रेट और लगभग 250 पृष्ठों की सचित्र पुस्तक भेंट की।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने पोर्ट्रेट में अपने व्यक्तित्व और सूक्ष्म भावों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। चित्रकार कन्हाई ने मुख्यमंत्री से मथुरा-वृंदावन की अपनी आगामी यात्रा के दौरान नंदनवन स्थित कृष्ण कन्हाई आर्ट गैलरी आने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को गैलरी में भारतीय संस्कृति, श्रीराधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं और प्राचीन पारंपरिक स्वर्ण चित्रकला की समृद्ध विरासत से रूबरू कराने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर कृष्ण कन्हाई के पुत्र और युवा चित्रकार अर्जुन कन्हाई भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें