फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन शीघ्र कराएगा पाडर वन तक सीसी रोड का निर्माण

विज्ञापन
मथुरा। पाडर वन का निरीक्षण करते एसडीएम राहुल यादव व अन्य। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। वृषभानु नंदिनी श्रीराधारानी की मां कीरत रानी की तपस्थली पाडर वन तक पहुंचने के लिए प्रशासन द्वारा शीघ्र ही सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। पाडर वन का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि चौरासी कोस परिक्रमा के प्रमुख स्थानों में पाडर वन का नाम आता है। गोवर्धन-बरसाना रोड पर स्थित पाडर वन में राधारानी की मां कीरत ने तपस्या की थी। राधा जी भी अपनी सखियों के साथ पाडर वन में जल सांझी बनाती थीं। लुप्त इस तीर्थस्थल का कुछ ही लोगों को पता था। संत रमेश बाबा के अनुयायियों ने पाडर वन में लुप्त कुंड की खोदाई कर प्रशासन को इस तीर्थस्थल के बारे में अवगत कराया। शुक्रवार को एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव ने पाडर वन का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुरोध पर बिहारी ठाकुर व मूला ठाकुर ने अपने खेत से रास्ता दे दिया है। एसडीएम यादव ने बताया कि शीघ्र ही गोवर्धन मार्ग से पाडर वन तक 20 फीट चौड़ा सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। पाडर वन के जीर्णोद्धार के लिए प्रशासन द्वारा ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें