फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लपटें देख स्वामी बेहोश

विज्ञापन
आग की लपटों को देख बिलख पड़े फैक्टरी स्वामी के परिजन। 
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार क्षेत्र में लोहवन गांव के निकट मंगलवार रात को एक गद्दा फैक्टरी में आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें देख फैक्टरी स्वामी बेहोश हो गए। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राया रोड पर लोहवन के पास निशि एंटरप्राइजेज के नाम से गद्दा फैक्टरी है। मंगलवार रात करीब 10 बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग ने चार गाड़ियों आग बुझाने के लिए भेजीं। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इनमें तीन गाड़ियां मथुरा से और एक गाड़ी मांट से बुलाई गई। आग की लपटों से फैक्टरी में रखा तैयार और अधबने गद्दे समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया फैक्टरी में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सात से आठ लाख रुपये का अनुमान माना जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आग कैसे लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें