फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नीमगांव रेलवे फाटक पर 142 करोड़ से बनेगा ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन-बरसाना मार्ग स्थित नीमगांव रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश सरकार ने यहां 142 करोड़ रुपये की लागत से 950 मीटर लंबे फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण को मंजूरी दी है। निर्माण कार्य मार्च 2026 से प्रारंभ होने की संभावना है। नीमगांव रेलवे फाटक पर मुड़िया पूनो और सप्ताहांत पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण घंटों जाम लग जाता है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार, रेल लाइन के ऊपर लगभग 30 मीटर हिस्से का निर्माण रेलवे द्वारा किया जाएगा जबकि शेष पहुंच मार्ग का निर्माण सेतु निगम करेगा। पुल के दोनों ओर दो-दो लेन की लगभग 8-8 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी।
बढ़ते धार्मिक पर्यटन और वाहनों के दबाव को देखते हुए यह परियोजना क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करेगी। ओवरब्रिज बनने से न केवल जाम से राहत मिलेगी बल्कि गोवर्धन आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा भी अधिक सुविधाजनक हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें